फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bus not found even after waiting for hours

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली बस, यात्री भटके

Sat, 14 May 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bus not found even after waiting for hours
हमीरपुर। हमीरपुर बस अड्डा में बसों की संख्या कम होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बसों की कमी होने के चलते शनिवार को गंतव्य तक जाने के लिए घंटों यात्री भटकते रहे। लंबे इंतजार के बाद भी बस न मिलने से मैजिक व निजी बस से गंतव्य तक जाने के लिए मजबूर हुए। उरई जाने वाले यात्री पास के नीम के पेड़ के नीचे बैठे दिखाई दिए। वहीं कुछ यात्रियों को जब बस नहीं मिली तो उन्होंने पास से गुजर रहे ट्रैक्टर में बैठकर ठीक समझा। बस्ती से महोबा जा रहे रघुवीर ने बताया कि वह डिपो की बस से हमीरपुर तो आ गए लेकिन महोबा जाने के लिए दो घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। उरई जा रहे विनोद ने बताया कि एक घंटे से अधिक समय से बस का इंतजार कर रहा हूं। डिपो में बैठने तक की जगह नहीं हैं। वहीं एआरएम अकील खान का कहना है कि कई बसें कानपुर से आने पर रास्ते में लगने वाले जाम में फंस जाती है। जो बसें हैं उन्हें विभिन्न रूट पर दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed