फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bundelkhand will bloom like a lotus in double engine government: Keshav Maurya

डबल इंजन की सरकार में कमल की तरह खिलेगा बुंदेलखंड : केशव मौर्य

Wed, 04 Dec 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bundelkhand will bloom like a lotus in double engine government: Keshav Maurya
राठ (हमीरपुर)। केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार है। बुंदेलखंड को कमल की तरह खिलाने का काम किया जा रहा है। स्वामी ब्रह्मानंद के सपनों का बुंदेलखंड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राठ में ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संत स्वामी ब्रह्मानंद के जन्मोत्सव समारोह में कही। उन्होंने कहा कि 2017 से 2024 तक बुंदेलखंड में बदलाव आया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से आवागमन सुलभ हुआ है।
विज्ञापन

सूखे व गरीबी के कारण बुंदेलखंड पलायन के लिए जाना जाता था। केंद्र व प्रदेश सरकार ने बदलाव लाने का काम किया। बुंदेलखंड में तीन विश्वविद्यालय बन चुके हैं। जिनके पास घर नहीं थे, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना से उनके घर बन रहे हैं। हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बुंदेलखंड के विकास के लिए समर्पित है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने स्वामी ब्रह्मानंद के जीवन चरित पर प्रकाश डाला। उपमुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे पहुंचे और 2:50 बजेे रवाना हो गए।

ब्रह्मानंद विश्वविद्यालय का आश्वासन दे गए उपमुख्यमंत्री
राठ। स्वामी ब्रह्मानंद जन्मोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी ब्रह्मानंद के सपनों को पूरा करने का वादा किया। उन्होंने कहा स्वामी जी के नाम पर विश्वविद्यालय होना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इससे पहले 2022 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय बनाने का वादा किया था।
उपमुख्यमंत्री ने स्वामी जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समिति से कहा कि विश्वविद्यालय की जो प्रारंभिक प्रक्रिया है वह आप लोग शुरू कीजिए। वह सरकार में सभी जिम्मेदारों व मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने जनता से कहा कि स्वामी जी के अधूरे सपने को पूरा करने में मुझे भी शामिल कर लीजिए।
कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में स्वामी जी का कोई स्वप्न अधूरा रह जाए यह असंभव है। इस मौके पर एमएलसी जितेंद्र सेंगर, विधायक मनीषा अनुरागी, डॉ. मनोज प्रजापति, जयंती राजपूत, अनुपमा लोधी, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र चंदेल, गंगाचरण राजपूत, चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, अरविंद मुखिया, डॉ. इंद्रपाल सिंह, प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अंबेश कुमारी, रामदुलारी अनुरागी, संतराम राजपूत, महेंद्र शुक्ला आदि रहे। (संवाद)



संभल की घटना सपा सांसद और विधायक के बीच वर्चस्व की लड़ाई : उपमुख्यमंत्री

राठ। उपमुख्यमंत्री पत्रकारों के सवाल पर सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे। कहा कि संभल की घटना समाजवादी पार्टी के विधायक व सांसद के बीच वर्चस्व की लड़ाई है। जिसके संघर्ष में चार लोग मारे गए। सपा गुंडा, माफिया और अपराधियों के साथ रहती है।
उपचुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो गया। सपा के जो अध्यक्ष हैं, वह फर्जी पीडीए की बात करते हैं। वह परिवार डेवलपमेंट एजेंसी चलाते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बुधवार को संभल जाने को लेेकर कहा कि मुस्लिम वोटों के लेकर ड्रामा ( राहुल गांधी) कर रहे हैं।
पहला ड्रामा सपा पार्टी ने किया था, अब दूसरा शो कांग्रेस पार्टी कर रही है। ड्रामा कर मुसलमानों का हमदर्द बताने की कोशिश की जा रही है । संभल में कोई दंगा नहीं हुआ है वहां पर कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। उप्र का माहौल बिगाड़ने की दम किसी में नहीं है।

स्वामी की भव्य शोभायात्रा में झूमे अनुयायी

राठ। स्वामी ब्रह्मानंद के 130 वें जन्मोत्सव पर स्वामी ब्रह्मानंद सामाजिक कल्याण संस्थान ने भव्य शोभायात्रा निकाली। डीजे पर बज रहे भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। बीएनवी डिग्री कॉलेज स्थित समाधि स्थल से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
बारह खंभा, उरई बस स्टैंड, आंबेडकर चौराहा, रामलीला मैदान, पड़ाव चौराहा होते हुए शोभायात्रा वापस समाधि स्थल पहुंची। स्कूली बच्चों द्वारा सजाईं गईं झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे की धुनों पर घोड़े थिरकते हुए चल रहे थे। समाधि स्थल पहुंचने पर स्वामी ब्रह्मानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संस्थान के अध्यक्ष लोधी राजाराम राजपूत व लालसिंह राजपूत को सम्मानित किया। समिति के सचिव मंगल सिंह राजपूत, अनिल राजपूत, मिथलेश राजपूत, कुंवर बहादुर राजपूत, शैलेंद्र सिंह, भुवनेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, कैलाश राजपूत आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed