{"_id":"66ef16cce9cb65de040e0874","slug":"bullies-entered-the-roadways-office-and-beat-up-the-operator-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-115494-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रोडवेज कार्यालय में घुसकर दबंगों ने परिचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रोडवेज कार्यालय में घुसकर दबंगों ने परिचालक को पीटा
Sun, 22 Sep 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। टिकट के बकाया रुपये मांगने पर यात्री का परिचालक से विवाद हो गया। इस पर यात्री ने अपने साथियों के साथ परिचालक की पिटाई कर दी। इससे हाथ में गंभीर चोट आई।
राठ डिपो में संविदा पर तैनात परिचालक युसूफ खान ने बताया कि शनिवार को कानपुर से राठ आ रहे थे। एक यात्री के रुपये बकाया होने पर उसे बस से उतरकर रुपये लेने की बात कही तो वह नाराज हो गया और बैग लेकर भागने लगा। जिसे लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया।
आरोपी युवक ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। बचने के लिए वह एसएसआई ऑफिस में घुस गए। जहां आरोपियों ने अंदर घुसकर मारपीट की। आरोप लगाया कि एसएसआई कक्ष का कंप्यूटर गिरा दिया, ट्यूबलाइट तोड़ दी। दबंगों ने परिचालक की टिकट मशीन छीन कर तोड़ दी।
विज्ञापन
मारपीट होते देख भीड़ ने चार आरोपियों को मौके से दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एआरएम राजेश सिंह के साथ कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। (संवाद)