फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Broken by strong winds disrupted power pole

तेज आंधी से टूटे पोल बिजली ठप

Wed, 25 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर Updated Wed, 25 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Broken by strong winds disrupted power pole
आंधी के कारण खड़े भारी वाहन - फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में सोमवार रात करीब 10 बजे आई तेज आंधी से कई बिजली के पोल धरासाई हो गए। इसेक साथ ही जमकर बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कुरारा कस्बे व देहात क्षेत्र में विद्युत लाइनों के एक दर्जन खंभे गिर जाने से विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। बिजली न मिलने सेे एकल पेयजल की योजनाएं बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का संकट रहा। आंधी से पावर कारपोरेशन को लाखों की क्षति हुई है।
विज्ञापन


क्षेत्र मे सोमवार की रात आई तेज आंधी से जहां पेड़, पौधे टूटकर गिर गए। वहीं कुरारा बेरी विद्युत लाइन के तीन खंभे गिर गए। मनकी फीडर में आठ खंभे टूट जाने से रात से आपूर्ति बाधित रही। जिससे गांव में संचालित एकल पेयजल योजना शोपीस बनी हुई हैं। अवर अभियंता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि मनकी फीडर के आठ पोल व बेरी फीडर के तीन पोल टूट जाने से आपूर्ति व्यवस्था बाधित है। विभाग को खासा नुकसान हुआ है। इन फीडरों में युद्घ स्तर पर कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बुधवार तक आपूर्ति व्यवस्था चालू किए जाने की बात कही। उधर तेज आंधी के कारण जगह-जगह पर पेड़ाें की डालें टूटकर सड़कों पर गिर गई। साथ ही मकानों में लगे टीन, टप्पर भी उड़ गए। इस घटना में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई और कई फीडरों की बिजली गुल होने से अंधेरा रहा। सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में आंधी से जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन पेड़ पौधे उखड़ने से नुकसान हुआ। रात में पंप कैनाल, टेढ़ा व मुंडेरा फीडर की लाइट फाल्ट के चलते बंद रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश होने से सुबह का मौसम खुशगवार हो गया और मंगलवार को भी लोगों को गर्मी से राहत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed