फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Boycotted online work and left administrative groups.

Hamirpur News: ऑनलाइन कार्य का किया बहिष्कार, छोड़े प्रशासनिक ग्रुप

Thu, 08 Oct 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Boycotted online work and left administrative groups.
हमीरपुर/मौदहा। जिले भर के लेखपालों ने बृहस्पतिवार से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर सदर, मौदहा, राठ और सरीला के लेखपालों ने प्रशासनिक ऑनलाइन ग्रुपों का भी बहिष्कार किया है। लेखपालों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन शासन स्तर पर समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

संघ के सदर तहसील अध्यक्ष वीजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि संघ शासन और राजस्व परिषद से लगातार अपनी मांगों पर अनुरोध कर रहा है। शासन स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्कों के कार्य का बहिष्कार किया जा चुका है। तीन अक्तूबर को संपूर्ण समाधान दिवस का भी बहिष्कार कर सभी तहसीलों में धरना दिया गया। मौदहा तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल और तहसील मंत्री सत्यम अवस्थी ने बताया कि प्रमुख मांगों में 2000 ग्रेड पे, वेतन विसंगति दूर करना, डीपीसी और अंतरमंडलीय स्थानांतरण शामिल हैं।
विज्ञापन

संघ के उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि 8 अक्तूबर को सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार होगा। 10 अक्तूबर को थाना दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जाएगा। 12 अक्तूबर को तहसील व जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसके बाद 14 अक्तूबर को बाइक रैली और 17 अक्तूबर को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा। 24 अक्तूबर को संपूर्ण कार्य बहिष्कार कर मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर तहसील सचिव अशोक कुमार, आदित्य द्विवेदी, चंद्रेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव, अरविंद तिवारी, ऋषभ राठौर, वसुंधरा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed