{"_id":"613e2fdd8ebc3ec7722adec2","slug":"bjp-political-hamirpur-hamirpur-news-knp6516723144","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में खत्म हुआ गुंडा व माफियाराज : नीलिमा कटियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में खत्म हुआ गुंडा व माफियाराज : नीलिमा कटियार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे में आयोजित भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रदेश सरकारी की राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश में बेहतरीन कानून व्यवस्था का जिक्र कर कहा कि उनकी सरकार में गुंडा व माफियाराज समाप्त हो गया है। प्रदेश के मजदूर, व्यापारी और किसान सभी खुशहाल हैं।
कस्बे के एक पैलेस में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा इसका उद्देश्य लोगों को पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराना है। केंद्र व प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता पर रखकर कार्य कर रही है। अपने संकल्प पत्र के अनुसार सारे काम पूरे कर रही है। कहा पिछली सरकारों में प्रदेश में गुंडाराज व माफियाराज रहा, लेकिन जबसे प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी।
गुंडे व माफिया जेल के अंदर हैं। कहा सरकारी नीतियों से गरीबों, मजदूरों, किसानों व व्यापारियों को लाभ पहुंच रहा है। इन्हीं मुद्दों पर आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ा जाएगा। कहा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति संचालित की गई है। इस मौके पर सदर विधायक युवराज सिंह, जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भार्गव प्रसाद मिश्रा, राजीव शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, गणेश यादव आदि मौजूद रहे।