मौदहा। भाजपा युवा मोर्चा का गेस्ट हाउस में बुधवार को सम्मेलन हुआ। इसमें पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व कानपुर की प्रभारी पूर्व सांसद प्रियंका रावत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि शिवबीर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, सुनील साहू क्षेत्रीय अध्यक्ष, शिवेंद्र सिंह, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी अनूप अवस्थी, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक युवराज सिंह, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिला अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी मंच पर रहे
। सम्मेलन में रामदेव सिंह, जगदीश प्रसाद व्यास, अरुण सिंह जिगनी, शिव प्रकाश सिंह सेंगर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आराधना राजपूत आदि रहे।