फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BJP expressed confidence in Pushpendra Singh Chandel for the third time from Hamirpur-Mahoba seat.

Hamirpur News: हमीरपुर-महोबा सीट से तीसरी बार भाजपा ने पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पर जताया भरोसा

Sat, 02 Mar 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
BJP expressed confidence in Pushpendra Singh Chandel for the third time from Hamirpur-Mahoba seat.
महोबा। लोकसभा को लेकर भाजपा की ओर से हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

दो बार से सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पर भाजपा ने तीसरी बार भी भरोसा जताया है। शनिवार को भाजपा की ओर से जारी टिकट वितरण सूची में पुष्पेंद्र सिंह चंदेल का नाम आने से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।


पिछले कुछ दिन से टिकट वितरण को लेकर सुगबुगाहट चल रह रही थी। सत्ताधारी दल भाजपा के टिकट वितरण पर सभी की निगाह थी। शनिवार शाम पार्टी हाईकमान की ओर से टिकट वितरण की पहली सूची जारी की गई, जिसमें महोबा-हमीरपुर-तिंदवारी लोकसभा सीट का टिकट भी शामिल है।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र सिंह चंदेल वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट पर इस लोकसभा सीट पर प्रत्याशी थे। यह चुनाव उन्होंने भारी मतों से जीता था। भाजपा के कद्दावर नेता पुष्पेंद्र सिंह को पार्टी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में दोबारा मैदान में उतारा था। तब उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। स्थानीय मुद्दों को हमेशा संसद में उठाकर यहां के लोगों को लाभ दिलाने के साथ वह अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग भी संसद में उठा चुके हैं। क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह चंदेल दो बार से लगातार सांसद हैं। अब एक बार फिर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी हाईकमान की ओर से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इससे पहले सपा हमीरपुर-महोबा सीट से अजेंद्र सिंह राजपूत को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed