पुलिस ने वाहन चोर गिरोह को दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गश्त
थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि शनिवार रात पुलिस बल के साथ
गुंदेला-बसौठ तिराहे पर गश्त पर थे। तभी चार युवक पुष्पेंद्र निवासी
शिवनी डेरा, संजू निवासी इमिलिया, प्रमोद निवासी बसवारी व बिपिन निवासी
पहाड़ी बाइकाें पर निकले।
रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइकों की रफ्तार बढ़ा दी। इस पर पीछा किया तो चोरों ने पुलिस पर फायर कर दिया। मगर पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ दूरी पर ही तीन लोगों को दबोच लिया। लेकिन एक आरोपी विपिन भागने में सफल रहा।
पकड़े गए युवकाें के पास से दो तमंचे बरामद हुए हैं। साथ ही दो बाइकें चोरी की होने के संदेह पर गहराई से जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक चोरों की निशानदेही पर 12 और चोरी की बाइकें बरामद की हैं।
कहा कि सभी बाइकें बसौठतिराहे पर खड़ी थी जिन्हें चोर बाहर ले जाने की फिराक में थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद बाइकें महोबा, हमीरपुर व कानपुर से चोरी कर लाई गई हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।