फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike rider dies in car collision, cousin brother injured

Hamirpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ममेरा भाई घायल

Thu, 06 Mar 2025 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in car collision, cousin brother injured
महोबा। खजुराहो-महोबा मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे कार व उसके चालक को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रैपुराखुर्द निवासी मनोज प्रजापति (35) पहाड़ में ठेकेदारी का काम करता था। बुधवार को वह बाइक से बारीगढ़ निवासी ममेरे भाई भूपेंद्र (20) के साथ जनपद छतरपुर के गौरिहार गांव स्थित प्लाट देखने गया था। रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। तभी सिचहरी तिगैला के पास सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनोंं उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया जबकि भूपेंद्र का उपचार चल रहा है। घटना से मृतक के बेटे अंश, बेटी अंशिका व अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---------------
इंसेट
सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत छह घायल
महेाबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। शहर के मोहल्ला बजरिया निवासी सुधीर (35) बुधवार की रात बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह घायल हो गया। इसी तरह कीरतपुरा निवासी बाबादीन, उसका बेटा अवनीश, मुस्करा निवासी दिलीप, शाहपहाड़ी निवासी चंद्रभान और सिरमौर निवासी आजाद अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed