{"_id":"60b12dc98ebc3e7c51733816","slug":"bike-rider-died-due-to-vehicle-collision-hamirpur-news-knp6309408166","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
विज्ञापन
हमीरपुर। बहन से मिलकर लौट रहे बाइक सवार युवक को कानपुर-सागर हाईवे पर राठ तिराहे के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस जिला अस्पताल ले आई। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
शहर के रमेड़ी मोहल्ला निवासी अरविंद अनुरागी ने बताया कि वह तीन भाई हैं। सबसे छोटा भाई बीरू (19) हलवाई के यहां सहायक था। बताया कि गुरुवार की रात करीब दस बजे बाइक से बीरू पाराओझी गांव स्थित बहन आरती के घर गया था। कुछ देर रुकने के बाद बीरू वापस घर लौट रहा था।
हाईवे पर राठ तिराहे मोड़ के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली के एसआई मनोज पांडेय मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सभी लोग मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया कि बीरू अविवाहित थे। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।