फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike rider constable dies after colliding with pedestrian

Hamirpur News: पैदल जा रहे युवक से टकरा कर बाइक सवार सिपाही की मौत

Sat, 27 May 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 27 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bike rider constable dies after colliding with pedestrian
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। फैक्टरी एरिया चौकी में तैनात सिपाही कानपुर-सागर हाईवे पर शुक्रवार रात हादसे में मौत हो गई। सिपाही एक आरोपी की सुरागरसी करने के बाद मौदहा से बिना हेलमेट के बाइक से लौट रहा था। मकरांव के पास बाइक की पैदल जा रहे युवक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

जनपद जौनपुर के सिकरारा थानाक्षेत्र के चौरा मोहनदास गांव निवासी सर्वेश कुमार पाल (27) पुत्र हरीनाथ पाल को पुलिस ट्रेनिंग के बाद वर्ष 2018 में पहली तैनाती सुमेरपुर थाने के फैक्टरी एरिया चौकी में मिली थी। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि सिपाही सर्वेश मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी की सुरागरसी के लिए शुक्रवार रात मौदहा कस्बे में गया था। जब वह वापस आ रहा था तभी रात करीब 11:30 बजे मकरांव के पास कानपुर-सागर हाईवे पर गांव निवासी पैदल जा रहे छुट्टू (25) पुत्र जयेंद्र वर्मा से टकरा गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मौदहा ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से उन्हें कानपुर रेफर किया गया। कानपुर पहुंचने से पहले सिपाही ने दम तोड़ दिया। उसे हैलट में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही छुट्टू जीवन और मृत्यु के बीच कानपुर में संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में मरने वाले सुमेरपुर की फैक्टरी एरिया चौकी के सिपाही सर्वेश के ही कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगना पाया गया है। ऐसे में लोगों का यहीं मानना है कि यदि हेलमेट लगाए होता तो सर्वेश की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमेरपुर की फैक्टरी एरिया चौकी में तैनात सर्वेश कुमार पाल (27) पुत्र हरीनाथ पाल जौनपुर जनपद के सिकरारा थानाक्षेत्र के चौरा मोहनदास गांव का मूल निवासी था। जिसकी शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वर्ष 2017 में पुलिस में भर्ती होने पर ट्रेनिंग के बाद उसे वर्ष 2018 में पहली तैनाती सुमेरपुर की फैक्टरी एरिया चौकी में मिली थी। वह अविवाहित था और दो भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई सुधीर पाल गांव में मॉ के साथ रहता है। वहीं पिता मुंबई में रहते है। सुधीर पाल के अनुसार उन्हें परिवार से कोई मतलब नहीं है। भाई ही घर का खर्च चलाता था। वह गांव में खेती बाड़ी का काम करता है। वहीं सर्वेश के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. शशांक ने बताया कि सिर में चोट लगने के कारण मौत हुई है।


पोस्टमार्टम होने के बाद सिपाही सर्वेश का शव पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां उनके पार्थिव शरीर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा समेत अन्य अधिकारियों व कर्मियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ मौन धारण कर व सलामी दे शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed