{"_id":"b03a08244434f3def71209418ceacf18","slug":"betwa-made-on-the-temporary-bridge-broken-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतवा पर बना अस्थाई पुल तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतवा पर बना अस्थाई पुल तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला,हमीरपुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतवा नदी पर सरीला तहसील क्षेत्र में बना दूसरा पुल भी एसडीएम की देखरेख में तोड़ दिया गया। रविवार को रिरूआ बसरिया गांव के निकट बनाए गए अस्थाई पुल को तोड़ दिया गया था। अवैध पुलों के जरिये मौरंग भरे ट्रकों की निकासी जालौन जनपद से की जा रही थी।
बेतवा नदी पर सरीला तहसील क्षेत्र में अस्थाई पुल बनाकर मौरंग की निकासी की जा रही थी। इस मामले में प्रदेश सरकार के सख्त रुख को देखते जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने अधिकारियों को अवैध पुलों को तुड़वाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते रविवार को रिरूआ बसरिया गांव के निकट बनाए गए अवैध रूप जेसीबी मशीन से तोड़ा गया था। सोमवार को इछौरा जिटकरी के पास बनाए गए अस्थाई पुल को एसडीएम रामयश गौतम की मौजूदगी में ढहाया गया। इस पुलों को मौरंग माफियाओं ने बालू भरी बोरियां लगाकर बनवाया था। माफिया जालौन से होकर मौरंग की निकासी करा रहे थे। सोमवार को चलाए गए अभियान में सरीला के उप जिलाधिकारी के साथ सीओ राजेश पांडेय, सर्वेयर विजय भूषण तिवारी, खनिज अधिकारी रामकुमार मौजूद रहे। अधिकारियों की इस कार्रवाई से मौरंग माफियाओं में हड़कंप है। एसडीएम ने इस मामले में बताया कि नदियों पर अवैध रूप से संचालित पुलों को किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा।