फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Betwa from drowning in the death of teenager

बेतवा में डूबने से किशोर की मौत

Wed, 03 Aug 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 03 Aug 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Betwa from drowning in the death of teenager
यमुना पुल में युवक से जानकारी लेती पुलिस बगल में बैठा मछुवारा सुनील। - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर। बेतवा नदी में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत हो गई जबकि दूसरी घटना में विक्षिप्त युवक ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी।  मछुवारों ने उसे बचा लिया। किशोर की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है। स्थानीय कोतवाली के केशरिया डेरा निवासी रामफूल निषाद का तेरह वर्षीय पुत्र धीरेंद्र दोस्तों के साथ बुधवार की दोपहर करीब एक बजे बेतवा नदी नहाने गया था। नहाते समय धीरेंद्र गहरे पानी में चला गया। धीरेंद्र के  दोस्त दौड़कर धीरेंद्र के घर जाकर उनके परिजनों को सूचना दी। जिस पर काफी संख्या में ग्रामीण बेतवा नदी जा पहुंचे।

विज्ञापन


जहां तीन घंटे की मशक्कत के  बाद धीरेंद्र का शव निकाल सके। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रामफूल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। धीरेंद्र उसका छोटा बेटा था। वही दूसरी घटना में डिग्गी गांव निवासी अजय 18 पुत्र रामचंद्र निषाद ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे यमुना नदी में छलांग लगा दी। अजय चिल्लाता हुआ पानी में बहता जा रहा था। तभी नदी में मौजूद मछुवारे सुनील ने उसे बाहर निकाल लिया। उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अनूप कुमार सिंह ने एसआई सुनील सिंह को मौके पर भेजा। उन्होंने अजय को सदर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी। पिता रामचंद्र निषाद ने बताया कि उसका पुत्र विक्षिप्त है। आएदिन घर से कई कई दिन के लिए गायब हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed