{"_id":"dc85cabfeba9083124cd91b20fd76564","slug":"beaten-and-damaged-bikes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर पीटा, बाइक क्षतिग्रस्त की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर पीटा, बाइक क्षतिग्रस्त की
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा कस्बे के मराठीपुरा मोहल्ले में बीती शाम लोगों ने एक मकान में घुसकर
विज्ञापन
बवाल किया और गाली-गलौज कर बाइक को क्षतिग्रस्त कर दी। इस मामले में पुलिस
ने 8 नामजद और 40 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
मराठीपुरा मोहल्ला के मामा दूध डेयरी के निकट दो दिन पूर्व देर रात कांशीराम कालोनी से कस्बे की ओर आ रहे दो युवकों को आशीष सिंह उर्फ अल्लू सहित तीन-चार लोगों ने मारापीटा था।
इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी थी। वहीं बीती देर शाम 8 बजे के करीब मराठीपुरा मोहल्ले में विमल सक्सेना के मकान में किराएदार आशीष सिंह उर्फ अल्लू के घर पहुंचकर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया और गालीगलौज कर वहां खड़ी एक बाइक क्षतिग्रस्त कर दी।
इस संबंध में उसकी मां आरती सिंह ने पुलिस में सूचना दर्ज कराई है। जिसमें कस्बा निवासी शाहिद, राकी, गुलाम अली, वाहिद अली, गुलाम कट्टा, सद्दाम, रामलखन, आपी सहित 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुस बेटे आशीष सिंह को मारने पीटने, हत्या की धमकी व बाइक तोड़ने का मामला दर्ज कराया है।