फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   BDO besieged for wages

मजदूरी के लिए बीडीओ का घेराव

Wed, 27 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 27 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
BDO besieged for wages
विकासखंड कार्यालय में बीडीओ का घेराव करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

मनरेगा मजदूरी, राशन, इंदिरा/लोहिया आवास न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विकासखंड कार्यालय में बीडीओ का घेराव किया। ग्रामीणों की बीडीओ व सचिव से जमकर नोकझोंक भी हुई। हंगामा कर रहे मजदूरों को रोकने के लिए बीडीओ ने पुलिस बुला ली। मामला बढ़ता देख बीडीओ ने ज्ञापन लेकर मजदूरों का कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


विकासखंड क्षेत्र के मोराकांदर के करीब आधा सैकड़ा मजदूर विकासखंड कार्यालय आ धमके और बीडीओ कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। मजदूरों का आरोप है कि मनरेगा का कार्य 29 जून को बंद हो गया था। लेकिन अभी तक मजदूरी नहीं दी गई।
विज्ञापन


साथ ही कुछ ग्रामीणों का कहना था कि गरीब होने के बावजूद उन्हें शौचालय व इंदिरा/लोहिया आवास नहीं दिए गए। जिसे लेकर मजदूरों ने विकासखंड कार्यालय परिषद में नारेबाजी करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए बीडीओ महेंद्र देव ने थानाध्यक्ष को मोबाइल पर सूचना देकर पुलिस बुलवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर आए कस्बा इंचार्ज नारायन सिंह ने मजदूरों को समझाया। वहीं, बीडीओ ने उनके ज्ञापन को लेकर जांच कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मजदूर शांत हुए। मजदूरों का कहना है कि गांव में कोई सचिव काम नहीं कर रहा है। हर महीने सचिव बदल दिया जाता है। जिससे उनके भुगतान फंसे हुए हैं।


साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार राशन देने में आनाकानी करता है और कई लोगों के राशनकार्ड भी नहीं बनवाए। साथ ही सरकारी कालोनी व शौचालय न दिए जाने का भी आरोप लगाया। इस मौके पर गांव के रामनारायन, प्रेमा देवी,  रामकिशोर, आशा देवी, सरोज कुमारी, मनफूल, देवी प्रसाद, रानी, कृपाल, हल्के, बृजकिशोर, अपसाना, छोटेलाल, विजय पाल, बदलू, श्यामादेवी सहित करीब आधा सैकड़ा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed