{"_id":"679e611286444206f303a8ed","slug":"baraur-defeated-parachha-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-120548-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बरौर ने परछा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बरौर ने परछा को हराया
Sat, 01 Feb 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बाॅलीवाल मैच खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : बाॅलीवाल मैच खेलते खिलाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। क्षेत्र के परछा में तीसरे राज्य स्तरीय वाॅलीबाल टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पहले मैच में बरौर ने परछा को आसानी से हरा दिया।
राज्य स्तरीय वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट का पहला मैच परछा और बाहरी टीम बरौर के बीच खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता व क्षेत्राधिकारी विनीता पहल रहे। मेहमान टीम बरौर ने पहला सेट जीत मैच में मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली। परछा की टीम ने दूसरे सेट में जबरदस्त वापसी कर दूसरा सेट जीत लिया। लेकिन बरौर ने तीसरे सेट में परछा को बैकफुट पर ला दिया और तीसरा सेट जीत कर मैच 2-1 से जीत लिया।
दूसरा मैच परछा सी और परछा डी टीमों के बीच खेला गया। तीसरा मैच कानपुर और पौथिया के बीच खेला गया। जिसमें कानपुर की टीम ने पौथिया की टीम को हरा दिया। अगला मैच बरौर व हमीरपुर स्टेडियम के साथ खेला गया।
जिसमें बरौर की टीम ने अपने अभियान को जारी रखते हुए हमीरपुर स्टेडियम की टीम को भी हरा दिया। चौथे मैच में टीकमगढ़ की टीम ने अनुईया की टीम को हरा दिया। मैंच में रेफरी की भूमिका परवेज और तौकीर ने अदा की।