{"_id":"57f69e484f1c1b4f4c270aeb","slug":"banana-warehouse-recovered-from-poisonous-chemicals","type":"story","status":"publish","title_hn":"केला गोदाम से बरामद किया जहरीला रसायन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केला गोदाम से बरामद किया जहरीला रसायन
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
मौदहा में छापेमारी करती खाद्य सुरक्षा के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा की टीम ने गुरुवार को कस्बे में कई स्थानों पर दुकानों में छापेमारी की। जिसमें एक केला गोदाम में भी छापा डाला गया। इस गोदाम में केला पकाने को रखे गए जहरीले रसायन को बरामद किया। वहीं अन्य खाद्य पदार्थो की दुकानों में छापा डालने से बाजार में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग निकले।
मुख्यालय से खाद्य अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा अन्य निरीक्षकों के साथ खाद्य पदार्थो की जांच के लिए आए। उन्होंने कई जगह छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान सब्जी मंडी पुरानी टाकीज के सामने मुन्ना के केला गोदाम से एक जहरीला केमिकल बरामद किया। इसे टीम ने बेहद हानिकारक बताया। इसे केला पकाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि 60 किलो से अधिक ऐसा केला फिंकवा दिया है, जिसमें इस केमिकल को मिलाने का अंदेशा है। इसका सैंपल भी लिया गया है।
इसके अलावा कस्बे के गायत्री किराना स्टोर पर छापा डाला गया और अरहर की दाल का नमूना लिया गया। इसके अतिरिक्त कई अन्य दुकानों में छापामार कार्रवाई की गई। वहीं इस टीम को देखते ही बाजार में हड़कंप मच गया। टीम के कस्बे में होने की सूचना पर मार्केट में दुकानदारों में खलभली मच गई। इसको देखते हुए दर्जनों खाने पीने की दुकानें बंद हो गईं।