फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bail application of four including gang leader rejected

Hamirpur News: गैंग लीडर सहित चार की जमानत अर्जी खारिज

Sun, 09 Apr 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 09 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bail application of four including gang leader rejected
हमीरपुर। खाद क्रय करने के दौरान गैंगलीडर सहित उसके साथियों ने एक दरोगा को लाठी डंडों से मारकर लहूलुहान कर दिया था। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट सुदेश कुमार की अदालत ने चारों गैंगस्टरों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सरीला चौकी में तैनात आरक्षी नरेश कुमार ने थाना जरिया में दी तहरीर में बताया कि बीते वर्ष 21 दिसंबर को उपनिरीक्षक गौरव चौबे कस्बा सरीला में देखभाल व शांति व्यवस्था ड्यूटी में तैनात थे। सूचना मिली कि साधन सहकारी समिति सरीला पर खाद वितरण होना है। जिस पर वह अपने हमराहियों के साथ समिति पर पहुंचे। बताया कि खाद वितरण का कार्य सकुशल चल रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे गैंगलीडर अखिलेश लोधी निवासी गुरुदेवपुरा सरीला ने आकर अपने पिता रामस्वरुप का खाद लेने क्रम से लगा आधार कार्ड हटाकर ऊपर लगाने लगा। जिससे पूर्व में लगे आधार कार्ड धारक एतराज करने लगे। जिस पर गैंगलीडर गाली गलौज करने लगा। दरोगा गौरव चौबे ने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह पुलिस से धक्का-मुक्की व गाली-गलौज करने लगा। जिसे शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए समझाया जा रहा था। तभी उसके पिता रामस्वरुप के चिल्लाने पर उसके समर्थक मुन्ना, अस्सू नाई, कल्लू राजपूत, दीपेंद्र, हल्के राजपूत, रितिक, कृष्णा, कंधी प्रजापति सहित कुछ अज्ञात लोगों ने जान माल की धमकी देते हुए एक राय होकर लाठी डंडों व लोहे की राड़ से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जिसमें दरोगा गौरव चौबे के सिर पर गंभीर चोंट आई। साथ ही अन्य पुलिस बल के साथ गाली गलौज व मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। लोक अभियोजक ने बताया कि अदालत ने गैंगलीडर अखिलेश राजपूत, हारिमोहन उर्फ हल्के, कृष्ण प्रताप उर्फ कल्लू व दीपेंद्र की जमानत निरस्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed