{"_id":"5765972e4f1c1b404c11b74d","slug":"baba-grandson-of-car-collision-killed-father-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाबा-पौत्र की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाबा-पौत्र की मौत, पिता घायल
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार व बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के लोदीपुर निवादा गांव स्थित भस्मानंद इंटर कॉलेज के सामने शनिवार दोपहर कार की टक्कर से बाबा और नाती की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक अपने पिता व बाबा के साथ बहन के लिए लड़का देखने जा रहा था। हेलमेट न लगाए होने से तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
राठ मार्ग पर भस्मानंद इंटर कालेज के सामने शनिवार को एक चिकित्सक की अनियंत्रित कार ने बाइक पर जा रहे करगांव निवासी जयसिंह (20) उसके पिता रमेश यादव और बाबा लक्ष्मी (60) पुत्र कालीचरण को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद आए मृतक लक्ष्मी के पुत्र अनिरुद्ध ने बताया कि बेटी की शादी के लिए लड़का देखने थाना ललपुरा के नदेहरा गांव जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार बिवांर से छानी की ओर जा रहे थे जबकि कार छानी से मुस्करा की ओर जा रही थी। बाइक जयसिंह चला रहा था।
विज्ञापन
कार स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक चिकित्सक की है, जिसे वह खुद चला रहे थे। बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बाइक को करीब 30 मीटर तक घसीटते हुए सड़क के किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। एसआई भोजराज अवस्थी ने तीनों घायलों को थाने की जीप से छानी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
जहां से उन्हें इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफ र कर दिया गया। सदर अस्पताल में जय सिंह और उसके बाबा लक्ष्मी की मौत हो गई। उघायल रमेश यादव को कानपुर के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। हादसे में चिकित्सक की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।