{"_id":"5c87edf3bdec2214084cd4e5","slug":"aware-about-voters-vivpat-machine-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीपैट मशीन के बारे में मतदाताओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीवीपैट मशीन के बारे में मतदाताओं को किया जागरूक
Tue, 12 Mar 2019 11:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
hamirpur
hamirpur
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
पत्योरा के कन्या प्राथमिक स्कूल में ईवीएम और वीवीपैड की जानकारी देते जेई रामदेव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पत्योरा। ईवीएम पर उंगली उठाने व पारदर्शी मतदान प्रणाली पर मनगढ़ंत आरोप लगने के चलते इस बार चुनाव आयोग ने ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन लगाने का फैसला लिया है, जिसका प्रशिक्षण कर्मचारी बूथों में जाकर मतदाताओं को इसके इस्तेमाल की जानकारी दे रहे हैं, जिससे मतदाता अपने मतदान की पुष्टि भी कर सकेगा कि उसने जिसको वोट किया वो उसी पर गया है।
पत्योरा के कन्या प्राइमरी स्कूल में बूथ बनाए गए हैं। मंगलवार को इस बूथ पर मतदाताओं को वीवीपैट मशीन की जानकारी दी गई। लोनिवि. के इंजीनियर रामदेव ने मतदाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि वीवीपैट मशीन लगने से मतदाता जिस प्रत्याशी को वोट करेगा वह मशीन पर दिखेगा। ईवीएम पर बटन दबाते ही वीवीपैट मशीन पर एक पर्ची निकलेगी और बीप की आवाज आएगी। वहीं तुरंत ही मशीन आपका वोट किसको गया है उसे दिखाएगी। मतदाता विजय कुमार पांडे, धनीराम, अंकित, नरेश कुमार, रामकिशुन ने कहा कि आयोग ने यह मशीन लगा ठीक किया है, जिससे अब कोई ईवीएम पर आरोप नहीं लगाएगा।