फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Automatic self-supporting employment became farmers

स्वत: रोजगार कर स्वावलंबी बनें किसान

Mon, 11 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Automatic self-supporting employment became farmers
मौदहा के कालेज परिसर में पौैध रोपित करतीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : अमर उजाला

मौदहा। कस्बे के नेशनल इंटर कालेज स्थित गोपाल हाल में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने नाबार्ड के सहयोग से संचालित युवक कौशल विकास मंडल के  एग्रो प्रोसेसिंग प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस बीच उन्होंने कहा कि किसानों को स्वत: रोजगार के माध्यम से अपने को स्वावलंबी बनाना होगा। वह भारत सरकार की एफपीओ योजना से जुड़ें। उन्होंने इस क्षेत्र में अपने मंत्रालय की योजना का पूरा लाभ देने और पांच करोड़ रुपये ऋण अनुदान सहित देने की घोषणा की। साध्वी ने कहा कि यहां इस समिति ने बेहतर काम किया है और बड़ी संख्या में लोगों को सदस्य बनाकर जो कंपनी बनाई है। वह पहले से ही अचार, मुरब्बा आदि कार्य में दक्ष है। उन्हाेंने कहा कि इस संस्था से जो प्रशिक्षण प्राप्त कर निकलेंगे। उन्हें वह 15 दिन के बाद ही अपने विभाग सेप्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था कराएंगी।

विज्ञापन


कहा कि किसान गेहूं से दलिया बनाकर इसका अच्छा खासा लाभ ले सकते हैं। बाजार में इसकी मांग भी है और अन्य कृषि से संबंधित सामान बाजारों में पहुंचाने के लिए उनका विभाग खाद्य रसद में पांच करोड़ रुपये तक ऋण अनुदान 50 प्रतिशत छूट के साथ दिलाएगी। इस मौके पर समिति के सचिव मनोज कुशवाहा व अध्यक्ष राज सिंह ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय से उनका सीधा संबंध है और भारत सरकार के नाबार्ड के माध्यम से उनकी संस्था युवा कौशल विकास मंडल में विकासखंड क्षेत्र में 1200 सदस्यों को अपने साथ जुड़े हैं। इनकी संस्था में 10 लोगों का बोर्ड है। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला प्रबंधक मोहित ने नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं व संस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व प्रत्याशी जगदीश प्रसाद व्यास ने की। संचालन विज्ञान क्लब के जीके द्विवेदी ने किया। इस मौके पर कंपनी के चेयरमैन रामसनेही ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे, युवराज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के तुरंत बाद ही केंद्रीय राज्यमंत्री नेशनल इंटर कालेज परिसर में पौधा भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed