{"_id":"6aaade2b9c1f3cdb130e78ba","slug":"auto-rickshaw-driver-dies-in-collision-with-loader-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145144-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ऑटो और लोडर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ऑटो और लोडर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। बांदा मार्ग में टेढ़ा गांव के आगे इसौली गांव से सवारियां छोड़कर गांव वापस आ रहे ऑटो में जसपुरा की ओर जा रहे लोडर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।
टेढ़ा गांव निवासी रामप्रताप सिंह ने बताया कि बेटा दीनू सिंह (27) किराए पर ऑटो लेकर चलाता था। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह इसौली गांव में सवारियां छोड़कर ऑटो लेकर घर आ रहा था। टेढ़ा इसौली के मध्य गुप्ता पेट्रोल पंप के पास जसपुरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और चालक ऑटो में ही बुरी तरह फंस गया।
आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने ऑटो को तोड़कर फंसे चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं लोडर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।