{"_id":"614b6fce8ebc3e032c28d068","slug":"asha-worker-beaten-up-hostage-hamirpur-news-knp653802913","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकत्री को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकत्री को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
राठ। पति और सास ने चरित्र पर शक करते हुए आशा कार्यकर्ता को तीन दिन तक कमरे में बंदकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता हैं। करीब दस साल पूर्व विवाह हुआ था। पति और सास उसके चरित्र पर शक करते हैं। उस पर शादी से पहले किसी से संबंध होने का आरोप लगाते हुए उत्पीड़न करने लगे।
इसके अलावा मायके से पैसे लाने का दबाव बनाते रहे। पीड़िता ने बताया कि अक्सर उसकी पिटाई करते थे। आरोप लगाया कि तीन दिन से कमरे में बंद कर मारपीट कर रहे थे। बुधवार सुबह किसी तरह ससुर का मोबाइल मिल गया, जिससे पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल से पीड़िता ने झांसी स्थित अपने मायके में फोन कर सूचना दी है। फिलहाल कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई थी।