{"_id":"696a8da97c44353d9c0bb3cb","slug":"as-kharmas-ended-the-market-became-lively-and-buyers-flocked-in-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-134903-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खरमास उतरते ही बाजार हुआ गुलजार, उमड़े खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खरमास उतरते ही बाजार हुआ गुलजार, उमड़े खरीदार
Sat, 17 Jan 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16 एचएएमपी 12- सुभाष बाजार में ग्राहकों की भीड़। संवाद
- फोटो : 1
हमीरपुर। मकर संक्रांति के दिन से शुभ कार्यों का योग शुरू हो जाता है। खरमास उतरने के बाद पहले दिन ही बाजार में रौनक लौट आई। ऑटोमोबाइल सेक्टर से लेकर ज्वेलरी, कपड़ा आदि के कारोबार में उछाल आने लगा है।
शुक्रवार को बाजार में चहल-पहल बढ़ी रही। घरेलू सामान से लेकर कपड़ा, गहने, मोटरसाइकिल, कार की बिक्री शुरू हो गई है। खरमास खत्म होने के बाद कारोबारियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुभाष बाजार के बर्तन कारोबारी किशन गुप्ता ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व से शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। लोग शादी ब्याह की तैयारियां भी शुरू कर देते हैं। ग्राहकों की चहल पहल शुरू हो गई है। लगन मुहूर्त शुरू होने से कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
सराफा कारोबारी पप्पू अग्रवाल ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन से इस कारोबार उछाल आना शुरू हो जाता है। लोगों ने गहने खरीदने शुरू कर दिए हैं। काफी दिन बाद दुकान पर ग्राहक आए हैं और कारोबार भी अच्छा हुआ है। लोग बेटियों की शादी, उपनयन संस्कार आदि कार्यक्रम के लिए सोने के चेन, कंगन, पायल आदि की खरीदारी शुरू कर दी है। इसीलिए नए डिजाइन के गहने भी मंगा लिए हैं।
विज्ञापन
वहीं, ऑटोमोबाइल की दुकानों पर भी ग्राहकों की हलचल बढ़ने लगी है। हुंडई ऑटो कारोबारी संजू शुक्ला कहते हैं कि मकर संक्रांति के दिन से वाहनों की बिक्री बढ़ जाती है। ग्राहकों को आना जाना शुरू हो गया है। पर्व में पांच वाहनों की डिलेवरी की गई है।