{"_id":"6987860b5745648e7a0a5cd0","slug":"angry-lawyers-blocked-the-dms-way-as-he-was-denied-an-appointment-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-135845-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मिलने का समय न देने से नाराज अधिवक्ताओं ने रोका डीएम का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मिलने का समय न देने से नाराज अधिवक्ताओं ने रोका डीएम का रास्ता
Sun, 08 Feb 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो07एचएएमपी 22- अधिवक्ताओं को समझाते अधिकारी। संवाद
मौदहा (हमीरपुर) अधिवक्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी घनश्याम मीना का रास्ता रोक लिया। तहसील के मुख्यद्वार पर बैठकर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की और एसडीएम व तहसीलदार पर आरोप लगाए। इस दौरान अधिकारियों की ओर से अधिवक्ताओं की मानमनोव्वल की गई, लेकिन वह नहीं माने। आखिर में जिलाधिकारी सामने आए और शिकायत को सुना तब जाकर रास्ता मिला।
मौदहा तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी से अधिवक्ताओं ने शिकायत सुनने के लिए समय मांगा। तहसील गेट पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ब्रजकिशोर त्रिवेदी की अगुवाई में बार एसोसिएशन मौदहा के अधिवक्ता धरने पर बैठ गए। कहाकि हम अपनी बात कहना चाहते है सुनने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। गेट पर रास्ता रोके बैठे अधिवक्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी व तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। दोनों ही अधिकारियों ते खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
उधर डीएम को जब यह जानकारी हुई तो वह एसडीएम कक्ष में बैठ गए। तहसीलदार अधिवक्ताओं के पास गए और फिर एसडीएम ने भी मानमनौव्वल की लेकिन बात नहीं बनी। आखिर में जिलाधिकारी आए और अधिवक्ताओं ने उन्हें अपनी समस्या बताई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा की हम पांच फरवरी को जिलाधिकारी से मिले थे और ज्ञापन दिया था। जब आज वह समाधान दिवस में आए तो हमने भी अधिवक्ताओं की शिकायत को लेकर उनसे बातचीत करने के लिए समय मांगा। नायब तहसीलदार से दोबारा खबर भेजी गई लेकिन संतोष जनक जवाब नहीं मिलने की वजह से नाराजगी बढ़ गई।