{"_id":"60df40a48ebc3ee095374a55","slug":"anger-among-bsps-due-to-damage-to-ambedkar-statue-hamirpur-news-knp637871140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से बसपाईयों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से बसपाईयों में आक्रोश
विज्ञापन
राठ। नगर के हमीरपुर रोड चौराहे पर लगी आंबेडकर प्रतिमा अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। इससे आक्रोशित बसपाइयों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन में प्रतिमा अविलंब सही कराने की मांग की है।
बसपा के नगर अध्यक्ष मकबूल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि आंबेडकर चौराहा पर भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। गुरुवार रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा को क्षति पहुंचाई है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से बसपाइयों में आक्रोश है। एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार घनेंद्र कुमार सिंह को सौंपते हुए प्रतिमा को अविलंब सही कराने की मांग की है, जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मेहेर लोधी, स्वतंत्र कुमार वर्मा, मुन्नालाल रैकवार, मो. यूसुफ आदि मौजूद रहे। एसडीएम अशोक यादव ने कहा कि नगर पालिका ईओ को मौके पर भेज कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ईओ केके मिश्रा ने कहा कि बरसात के चलते प्रतिमा में कान के पास हल्की दरार आई है। पेंटर से कह कर सही कराया जा रहा है। संवाद