फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ancient building waiting for re construction

प्राचीन धरोहरों को कायाकल्प का इंतजार

Thu, 18 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूराो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूराो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Thu, 18 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
ancient building waiting for re construction
 तहसील क्षेत्र के पाटनपुर गांव स्थित 200 वर्ष पुराना राधाकृष्ण मंदिर देखरेख के अभाव में  जर्जर होता जा रहा है। वहीं इसी के पास बना तालाब भी कूड़ाघर में तब्दील होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी द्वारा पाटनपुर गांव को गोद लेने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि दोनों प्राचीन धरोहरों का जल्द जीर्णोद्धार किया जाएगा।
पाटनपुर स्थित तालाब में स्नान करने के बाद लोग विशाल राधाकृष्ण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण की पूजा करते थे। दूर-दूर तक ये धरोहरें आस्था की केंद्र थीं।

लेकिन समय गुजरने के साथ इनके रखरखाव पर लोगों ने ध्यान देना बंद कर दिया। हाल ये है कि तालाब सूख चुका है। गंदगी और काई इसकी बदहाली बता रही है। वहीं मंदिर जर्जर होता जा रहा है। संबंधित विभाग के ध्यान न देने से इसके अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कई बार प्राचीन धरोहरों के संरक्षण की मांग की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब डीएम संध्या तिवारी द्वारा पाटनपुर गांव को गोद लेने के बाद लोगों को एक बार फिर इनके कायाकल्प की आस जगी है। ग्रामीणों ने उनसे तालाब व मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गांव खंडेह में भी दो विशाल मंदिर हैं। मंदिर से लगा पक्के घाटाें से बना तालाब भी है। लेकिन देखरेख के अभाव में ये भी बदहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed