फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Amarnath pilgrims are scared of the terrorist incident in Pahalgam and preparations are postponed

Hamirpur News: पहलगाम की आतंकी घटना से अमरनाथ यात्री सहमें तैयारियां की स्थगित

Wed, 23 Apr 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 23 Apr 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Amarnath pilgrims are scared of the terrorist incident in Pahalgam and preparations are postponed
भरुआ सुमेरपुर। पहलगाम के बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की जान जाने से अमरनाथ यात्री व्यथित हो उठे हैं। प्रतिवर्ष जाने वाले यात्रियों ने इस घटना को सुनकर फिलहाल जाने के योजना को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


कस्बे से प्रतिवर्ष 50 से अधिक अमरनाथ यात्री अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना होते हैं। ज्यादातर यात्री पहलगाम से ही अमरनाथ यात्रा शुरू करते हैं। मंगलवार को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्री बेहद व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि यह कायराना एवं शर्मनाक हमला है। इस घटना के बाद अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जुटे यात्रियों ने अपनी तैयारियों को स्थगित करते हुए कहा कि वहां जाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन


अमरनाथ जाने की तैयारी कर रहेे यात्री बिंदा प्रसाद साहू, अजयपाल साहू, पंकज तिवारी, अजीत शुक्ला, संजय तिवारी, सुरेश गुप्ता, हर्ष गुप्ता, मोनू तिवारी, राधे शुक्ला आदि ने कहा कि यह घटना साबित करती है कि हालात अभी सही नहीं है। इस वजह से फिलहाल तैयारी स्थगित करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed