फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   All political parties are exploiters of the Brahmin community: Pt. Kamal Kishore.

ब्राह्मण समाज के शोषक हैं सभी राजनीतिक दल : पं. कमल किशोर

Sun, 19 Jul 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
All political parties are exploiters of the Brahmin community: Pt. Kamal Kishore.
फोटो 19 एचएएमपी 30- राठ में ब्राह्मण संगठन के समारोह में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट पं. कम
राठ (हमीरपुर)। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद का नगर स्थित एक रिसॉर्ट में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। वहीं घर-घर ब्राह्मण जोड़ो अभियान का शुभारंभ हुआ। वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज को एकजुटता का संदेश दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमल किशोर अवस्थी एडवोकेट ने ब्राह्मण समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि सभी पार्टियां ब्राह्मण समाज का वोट लेती हैं और सरकारें उन्हीं का उत्पीड़न करती हैं। आगामी चुनाव में समाज के ही प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पं. कौशल किशोर अवस्थी ने घर-घर जाकर समाज के लोगों को एकजुट करना है। समारोह में नवनियुक्त प्रदेश मंत्री कमलेंद्र मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश चचौंदिया, जिलाध्यक्ष डॉ वंदना मिश्रा, नगर अध्यक्ष जयनारायण पचौरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा व अवधेश पाठक, क्षेत्रीय मंत्री ओमप्रकाश द्विवेदी व गिरीश शरण बुधौलिया, जिला महामंत्री अभय त्रिपाठी, महिला समिति की जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा, उपाध्यक्ष सारिका मिश्रा, महामंत्री सुरभि मिश्रा, प्रवेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष अनीता शुक्ला सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। यहां अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, चंद्रशेखर मिश्रा, जयदेव पाठक, राजनारायण गोस्वामी, दीपेंद्र बुधौलिया, हरिमोहन चंसौरिया आदि रहे। संचालन डॉ विवेक प्रकाश नगायच ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed