फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   agriculter,civic,hamirpur

बारिश ने खरीफ की फसलों को पहुंचाया नुुकसान

Mon, 06 Sep 2021 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
agriculter,civic,hamirpur
हमीरपुर। चार दिनों से हो रही बारिश से लोगों को उमस व भीषण गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन खरीफ सीजन में सर्वाधिक बोई गई तिल की फसल में भारी नुकसान हुआ है। फसलों में अभी भी पानी भरा रहने से किसान चिंतित हैं। कृषि विभाग किसानों को फसल बीमा के जरिए होने वाले नुकसान की भरपाई को लेकर जागरूक कर रहा है। बीते वर्ष की अपेक्षा खरीफ अभियान में 11 हजार से अधिक किसानों का फसल बीमा कराया गया है।
विज्ञापन

इस बार खरीफ में 43 हजार किसान फसल बीमा करा चुके हैं। इन किसानों में 1059 ने फसल खराब होने पर संबंधित बीमा कंपनी पर दावा ठोंका। इनमें अभी तक हुए सर्वे में 815 किसानों को क्लेम के लिए पात्र पाया गया है। इन किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलेगा। वहीं मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। वहीं हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

पत्योरा निवासी किसान छोटेलाल निषाद ने बताया करीब दो हेक्टेयर में तिल की फसल बोई थी। जो भारी बारिश के चलते पूरी फसल चौपट हो गई। जिसमें लाखों रुपये की क्षति हुई है। आर्यावर्त बैंक से केसीसी बना है। कहा कि बीमा कंपनी को दावा करेंगे। समय से सर्वे होने और सारी कागजी कार्यवाही पूरी होनी चाहिए। जिससे किसानों को समय से मुआवजा मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवगांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया आठ बीघे में खड़ी तिल की फसल बारिश में सड़ गई है। इस वर्ष अच्छी बारिश से तिल फसल को भारी नुकसान हुआ है। कहा अकेले उनके गांव में करीब पांच सौ एकड़ में तिल फसल बोई गई थी। जो अधिकांश नष्ट हो चुकी है। कहा, सरकार को जमीनी सर्वे कराना चाहिए। जिससे किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा मिल सके।
अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री रहेगा
मौसम वैज्ञानिक डा. एसपी सोनकर ने बताया दो से तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। वहीं कहीं हल्की व कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री व न्यूनतम 27 से 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। कहा किसान फसलों की सही से देखभाल करें। फसलों में उगे खरपतवार को उखाड़ कर नष्ट कर दें। खेतों में जलभराव होने पर पानी फसल से बाहर निकाल दें।

जिले में करीब 45 हजार हेक्टेयर में किसानों ने तिल की फसलें बो रखी हैं। इसके अलावा मूंग, मूंगफली, उड़द जैसी फसलें हैं। कहा इस वर्ष अत्यधिक बारिश ने फसलों को नुकसान हुआ है। जिले में इस बार सर्वाधिक 43 हजार किसानों ने फसल बीमा कराया है। 1059 किसानों ने फसल नुकसान पर बीमा क्लेम का दावा किया। इनमें 815 क्लेम सर्वे के बाद स्वीकृत कर लिए गए हैं। फसलों का सर्वे जारी है। बीमित किसानों को फसल का मुआवजा दिलाया जाएगा। -डा. सरस कुमार तिवारी, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed