फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   acident

लोडर व ऑटो की भिडंत में आठ की मौत

Wed, 22 Jun 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
acident
हमीरपुर में हाईवे पर घटना स्थल पर पलटे पड़े आटो व लोडर लगी लोगो की भीड़। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर मौदहा के मकरांव गांव के निकट बुधवार शाम पांच बजे लोडर व ऑटो में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता और उसकी पुत्री समेत आठ लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त कर अधिकारियों को हर संभव मदद करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बुधवार को मौदहा से सवारियां लेकर ऑटो सुमेरपुर आ रहा था। मुख्यालय से आम लादकर एक लोडर मौदहा की ओर जा रहा था। मकरांव गांव के पास दोनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में पचखुरा निवासी श्यामबाबू (45), उसकी पुत्री दीपांजलि (7), भतीजी रागिनी (15), इंगोहटा निवासी पंचा (65), आटो चालक राजेश वर्मा (25), रजुलिया (45), भौनिया निवासी सिद्धा उर्फ श्यामबाबू (40) व बिहार प्रांत के छपरा निवासी विजय कुमार (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक श्यामबाबू की पत्नी ममता (40), उसका बेटा सूर्यांश (डेढ़ साल), महोबा के खरेला निवासी प्रमोद (20), कुरारा के सरसई निवासी नीरज (16), मुस्करा के इमिलिया निवासी जयकिशोर प्रजापति का छह वर्षीय बेटा मानव, कुलदीप (30), इंगोहटा निवासी प्रियंका (16) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में श्यामबाबू अपने परिवार के साथ थाना मुस्करा के इमिलिया गांव स्थित अपनी ससुराल में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। बिहार प्रांत के छपरा निवासी विजय सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करता था। वह मौदहा कस्बे की एक बैंक में कैमरा लगाकर ऑटो से लौट रहा था। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण, पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल और विधायक मनोज कुमार प्रजापति ने सीएचसी पहुंच घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed