{"_id":"61a27ee4cdb46e5c7c6d66d9","slug":"accused-of-robbery-and-theft-arrested-hamirpur-news-knp66644397","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो लूट और एक चोरी की वारदात का खुलासा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दो लूट और एक चोरी की वारदात का खुलासा किया
विज्ञापन
हमीरपुुर। पुलिस लाइन सभागार में दो लूट व एक चोरी की वारदात का खुलासा किया गया। पुलिस का दावा है कि एक ही गिरोह ने सभी वारदातों को अंजाम दिया है।
मामले में एक युवक और दो महिला आरोपियों को दबोच कर करीब सवा लाख रुपये व सामान बरामद किया गया है। गिरोह के तीन फरार सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बतादें कि 13 नवंबर को राठ थाना क्षेत्र के टिकरिया निवासी शराब ठेके के सेल्समैन जसवंत कुमार, जरिया थाना क्षेत्र के स्वामी ब्रह्मानंद किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर लूट और बदनपुर के पेट्रोल पंप पर चोरी की वारदात करने वाले छह में से तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस व स्वॉट टीम ने 26 नवंबर की रात जगतराज स्कूल के पास से छोटूू रैकवार उर्फ दद्दा निवासी मोहल्ला औडरा रोड नई बस्ती राठ और उरई बस स्टैंड के पास से कल्पना निवासी गांव जखा थाना पनवाड़ी जनपद महोबा व नीतू निवासी पराखेड़ा थाना राठ को गिरफ्तार किया। छोटू के कब्जे से 29,200 रुपये, एटीएम कार्ड, ठेका का लाइसेंस, तमंचा व कारतूस और 63 हजार 600 रुपये और दो आधार कार्ड मिले। छोटू की निशानदेही पर टूटी एलईडी, टूटा कैमरा और डीवीआर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी छोटू ने दिनेश लोधी निवासी जखा थाना चरखारी महोबा, नरेंद्र पाल निवासी बफरेेता थाना चरखारी जनपद महोबा और रोहित राजपूत निवासी श्यावन थाना अजनर महोबा के साथ दोनों लूट व चोरी की बात कबूल की है। बताया कि तीनों फरार आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया है। सभी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
लूट में दंपती और मंगेतर शामिल
एसपी ने बताया कि लूट की वारदात से पहले नीतू और कल्पना रेकी करतीं थी। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य वारदात को अंजाम देते थे। बताया कि कल्पना और दिनेश दंपती हैं। जबकि नीतू नरेंद्र पाल की मंगेतर है। एसपी ने बताया कि वारदात का खुलासा करने वाली टीम में राठ कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी, पंकज तिवारी, कमलकांत, राजदीप आदि शामिल हैं। टीम को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा।
10 हजार का इनामी गिरफ्तार
हमीरपुर। राठ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित शिवम लोधी निवासी ग्राम गौरहारी थाना चरखारी जनपद महोबा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि शिवम पर 10 हजार का इनाम घोषित था। (संवाद)