फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Accused of demanding Rs 8 lakh from a Zilla Parishad member by sending objectionable photos

Hamirpur News: आपत्तिजनक फोटो भेजकर जिप सदस्य से आठ लाख रुपये मांगने का आरोप

Thu, 19 Mar 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 19 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding Rs 8 lakh from a Zilla Parishad member by sending objectionable photos
हमीरपुर। एआई तकनीक का दुरुपयोग कर एक जनप्रतिनिधि को निशाना बनाया है। वार्ड नंबर 15 रिहुंटा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव को एआई से तैयार आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर आठ लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल जांच व कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


रामसजीवन यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर राजपूत निधि नामक आईडी से संदेश आए। इनमें एआई से बनी आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी गईं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उनसे आठ लाख रुपये मांगे गए। पीड़ित ने सभी संदेशों व सोशल मीडिया पोस्ट के प्रिंटआउट अधिकारियों को सौंप दिए हैं। उनका कहना है कि यह उनकी बदनामी की साजिश है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed