{"_id":"60d9fe278ebc3ebc687648d3","slug":"accident-dead-hamirpur-news-hamirpur-news-knp6369162103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। कानपुर-सागर हाईवे पर गहबरा चौकी के पास बिना हेलमेट लगाए दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्रैक्टर दोनों बाइकों को टक्कर मारते निकल गया। एक व्यक्ति की कुचलने से मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के रीवन गांव निवासी निशांत श्रीवास (44) व राम प्रसाद वर्मा (50) बाइक से कस्बे से गांव जा रहे थे। तभी रीवन निवासी रामशरण कुशवाहा (43) ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइकों में सवार तीनों लोग गिर गए। इसी बीच एक ट्रैक्टर दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। तीनों को कुचल दिया, जिसमें रामप्रसाद वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि निशांत व रामशरण घायल हो गए। ग्राम प्रधान शिवप्रकाश को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां से दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक खेती करते थे। वह अपने पीछे छह बेटे व एक बेटी को छोड़ गए हैं।