{"_id":"61c4c10d64c21e477c74addd","slug":"accidant-hamirpur-news-knp671319130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी भरी ट्राली पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी भरी ट्राली पलटी, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। इंगोहटा गांव के पास बुधवार की शाम एक निर्माणाधीन फैक्टरी के बाहर मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते रास्ते में उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी राहुल मिश्रा (32) बुधवार की देर शाम कस्बे से गांव लौट रहा था। गांव के पास हाईवे के किनारे निर्माणाधीन फैक्टरी में उसका मित्र पुत्तन तिवारी ट्रैक्टर से मिट्टी ढोने का कार्य कर रहा है। पुत्तन तिवारी से मिलने के लिए राहुल फैक्टरी के बाहर खड़ा था।
पुत्तन के ट्रैक्टर लेकर बाहर आने पर वह हाईवे किनारे खड़े होकर बातें करने लगा। इसी बीच ट्रैक्टर गड्ढे में गिरकर पलट गया। मिट्टी से लदी ट्राली राहुल मिश्रा के ऊपर पलट गई। आनन फानन में जेसीबी की मदद से राहुल को निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के मुताबिक सात वर्ष पूर्व बीमारी से बड़े भाई श्याम मिश्रा की मौत हो गई थी। इसके कुछ दिनों के बाद मझले भाई रामजी की मौत हो गई थी। इसके बाद बुधवार को हादसे में राहुल ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।