फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ABSA issued a notice for flouting the Basic Education Officer's order.

Hamirpur News: एडी बेसिक के आदेश को ठेंगा दिखाने पर एबीएसए को नोटिस

Thu, 23 Jul 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
ABSA issued a notice for flouting the Basic Education Officer's order.
हमीरपुर। मंडलीय समन्वयक के निरीक्षण में मई माह में कैथी गांव के कंपोजिट विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितताएं पाई गई थीं। जांच आख्या के आधार पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के वेतन आहरण पर रोक लगाई थी। उच्चाधिकारियों के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए जिम्मेदारों ने वेतन रोकना जरूरी नहीं समझा। अमर उजाला ने मामले को 14 जुलाई के अंक में प्रकाशित किया। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


मंडलीय समन्वयक (मध्याह्न भोजन योजना) ने 16 मई को कंपोजिट विद्यालय कैथी, प्राथमिक विद्यालय पारारेपुरा और उच्च प्राथमिक विद्यालय पारारेपुरा का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में कैथी कंपोजिट विद्यालय में खाद्यान्न उपलब्ध नहीं मिला जबकि मध्याह्न भोजन पंजिका में करीब 1500 किलोग्राम खाद्यान्न शेष दर्शाया गया था।
विज्ञापन

विद्यालयों में परिवर्तन लागत भी उपलब्ध नहीं पाई गई। कैथी में केवल 49 छात्र उपस्थित मिले थे जबकि पूर्व दिनों की पंजिका में 300 से 350 छात्रों की उपस्थिति दर्ज थी। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि उपस्थिति पंजिका समय पर नहीं भरी जा रही थी और मध्याह्न भोजन ग्रहण करने वाले बच्चों का अंकन भी नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आख्या रिपोर्ट के आधार पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने प्रथम दृष्टया इसे फर्जी उपस्थिति दर्ज कर खाद्यान्न एवं वित्तीय अनियमितता का मामला मानते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने का आदेश जारी किया था। जिला स्तर पर आदेश का क्रियान्वयन कराने के लिए तत्कालीन बीएसए ने भी आदेश जारी कर दिया था लेकिन आदेशों का ब्लॉक स्तर पर अनुपालन नहीं किया गया और प्रभारी प्रधानाध्यापक का मई और जून माह का वेतन जारी कर दिया गया था। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।


इसका संज्ञान लेकर बीते माह ही चार्ज लेने वाले बीएसए मुकेश खरवार ने खंड शिक्षाधिकारी को नोटिस दिया है। इसी के साथ आदेश दिया है कि उच्चाधिकारियों के आदेशों का प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed