फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Aadhar cards and Khatauni of two hundred farmers were submitted, fertilizer for 100, commotion

Hamirpur News: दो सौ किसानों के जमा कराए आधार कार्ड व खतौनी, 100 को खाद, हंगामा

Sat, 25 Oct 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 25 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Aadhar cards and Khatauni of two hundred farmers were submitted, fertilizer for 100, commotion
कुरारा। कस्बा स्थिति पीसीएफ बिक्री केंद्र में खाद वितरण की भनक लगते ही सुबह से ही सैकड़ों किसानों की भीड़ एकत्र हो गई। केंद्र प्रभारी ने 200 किसानों के आधार, खतौनी जमा कराए। लेकिन 100 किसानों को ही खाद वितरित की, जबकि जमा कराए गए अन्य किसानों के कागजों को खिड़की से दूसरी तरफ फेंक दिया। इससे किसानों और केंद्र प्रभारी के बीच काफी नोकझोंक हुई। किसानों ने प्रभारी पर पक्षपात का आरोप लगा हंगामा किया।
विज्ञापन


पीसीएफ केंद्र में 475 बोरी डीएपी खाद बीते चार दिन पूर्व आ गई थी। केंद्र प्रभारी द्वारा खाद वितरण न करने पर किसान चार दिनों से केंद्र के चक्कर काट रहे थे। वहीं, शुक्रवार सुबह किसानों को खाद वितरण कराए जाने की सूचना लगते ही सैकड़ों की संख्या में किसान केंद्र के बाहर एकत्र हो गए। केंद्र प्रभारी द्वारा 200 आधार कार्ड और खतौनी जमा करवाने के बाद मात्र 110 किसानों को ही खाद का वितरण किया। वहीं, अन्य किसानों को खाद न मिलने पर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


सरसई गांव की महिला किसान कलावती, कनौटा शीतलपुर की रन्नो आदि ने बताया कि सुबह सात बजे खाद लेने केंद्र आ गए और लाइन में लगे रहे। आरोप लगाया कि केंद्र के अंदर दो प्राइवेट लोग कागजों को उल्टा-पल्टी करते रहे और अपने मनचाहे लोगों को खाद का वितरण कराते रहे। इससे करीब 200 किसान बिना खाद लिए ही वापस लौट गए। किसानों ने केंद्र प्रभारी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र प्रभारी जितेंद्र कुशवाहा ने बताया कि एक हेक्टेयर में दो बोरी व इससे अधिक होने पर पांच बोरी खाद का विवरण किया गया है। अब खाद आने पर अन्य किसानों को वितरित की जाएगी। किसानों के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed