फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A young man died after being hit by a high-tension line while cutting leaves.

Hamirpur News: पत्तियां काटते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 29 May 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a high-tension line while cutting leaves.
मुस्करा। कस्बे के बंडवा रोड पर बकरियों के लिए पत्ती काटने गए महेश पासवान (22) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन बिलख पड़े। कस्बे के चार थोक टंकी घर के पास रहने वाले राजेंद्र पुत्र सुख्खा पासवान ने बताया कि उनका भाई महेश पीपल के पेड़ पर चढ़कर पत्ती काट रहा था तभी करंट लगने से वह झुलसकर पेड़ से नीचे गिर पड़ा। उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुंचाया जहां डॉ. शिवजी गुप्ता ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन



महेश की शादी तीन साल पहले खन्ना महोबा निवासी पूजा से हुई थी और उनकी एक साल की दुधमुंही बेटी है। परिवार के अनुसार महेश हाल ही में बीमारी के कारण माता-पिता और भाइयों के साथ रह रहा था। घटना की सूचना पर सीएचसी पहुंचे थाना उपनिरीक्षक सुदेश कुमार सिंह ने परिजनों से जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि घटना से संबंधित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed