{"_id":"6994b5754db4bd14b5079ef1","slug":"a-woman-died-after-her-bike-jumped-into-a-pothole-on-the-highway-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-122574-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हाईवे पर गड्ढे में उछली बाइक गिरने से महिला की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हाईवे पर गड्ढे में उछली बाइक गिरने से महिला की जान गई
Wed, 18 Feb 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में कस्बा महोबकंठ के पास गड्ढे में बाइक उछलने से महिला की गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मध्यप्रदेश के हरपालपुर निवासी सुरेंद्र कुमार बाइक से भाभी विधा देवी (55) को लेकर थाना पनवाड़ी के लौलारा गांव में परिवार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। तभी हाईवे पर महोबकंठ स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क में गड्ढों से बाइक असंतुलित हो गई। इससे बाइक सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी पनवाड़ी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवर ने बताया कि वह रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। गड्ढे में बाइक फिसलने से भाभी की गिरकर मौत हुई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।