भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। इंगोहटा छानी मार्ग किलोमीटर संख्या दो एवं तीन के मध्य निर्माणाधीन पुलिया का एप्रोच मार्ग बारिश से राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। रविवार को सुबह एक ईंट लदा ट्रक फंस जाने से यह मार्ग भारी वाहनों के लिए बंद हो गया है। दोपहर बाद ईंट खाली करके ट्रक को निकाला गया। ट्रक फंसने से 10 घंटा ही यातायात प्रभावित रहा।
पिछले चार माह से इंगोहटा छानी मार्ग के किलोमीटर संख्या दो और तीन के मध्य बहने वाले नाले की पुलिया में निर्माण चल रहा है। निर्माणाधीन पुलिया के समीप आवागमन के लिए एप्रोच मार्ग बनाया गया है। बारिश चलते यह एप्रोच मार्ग ध्वस्त हो गया है। आए दिन यहां भारी वाहन फंस जाते हैं। रविवार को सुबह ईंट लादकर बहराइच से मवईजार जा रहा है। ट्रक एप्रोच मार्ग में फंस गया। इससे यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। राहगीर दुर्गेश कुमार, संतोष अनुरागी, विनय यादव, पप्पू सोनी, सुरेश कुमार, दीपक यादव आदि ने बताया कि एप्रोच मार्ग ठप होने से उन्हें वापस विदोखर पलरा मार्ग से सुमेरपुर जाना पड़ा।