{"_id":"32497","slug":"Hamirpur-32497-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन अनियंत्रित होकर पलटी, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन अनियंत्रित होकर पलटी, हादसा टला
Hamirpur
Updated Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। बड़सर क्षेत्र के अंतर्गत सलौणी कस्बे के पास एक खराब ट्रक को ले जा रही क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई है। हालांकि दुर्घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। वाहन आपरेटरों में आपसी समझौता होने से मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ है। हार गांव के पास ट्रक नंबर अचानक खराब हो गया, जिसे मैकेनिक के पास पहुंचाने के लिए भोटा से क्रेन मंगवाई गई। क्रेन नंबर ट्रक को चेन से बांध कर भोटा जा रही थी, तो सलौणी के समीप तीखी चढ़ाई पर क्रेन अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। क्रेन के साथ लर्गाई ट्रक की चेन टूट गई। इससे ट्रक पीछे पुली पर लुढ़क गया। हालांकि दुर्घटना में किसी को चोटें नहीं पहुंची हैं। लेकिन दोनों वाहन आपरेटरों ने मामले का अपने स्तर पर सुलझा लिया है। बाद में भोटा से दूसरी क्रेन को मंगवाकर दोनों वाहनों को भोटा पहुंचाया गया। उधर, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन का कहना है कि पुलिस में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई होगी।