{"_id":"30048","slug":"Hamirpur-30048-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग के लिए चिन्हित होंगे स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग के लिए चिन्हित होंगे स्थान
Hamirpur
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर में वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किए जाएंगे। इन्हें पीली पट्टी से अंकित किया जाएगा। इससे शहर में ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एसपी मधु सूदन ने कहा कि दिन प्रतिदिन शहर में वाहनों की संख्या बढ़ रही है। पार्किंग की समस्या गहराती जा रही है। लेकिन इसके समाधान के लिए जिला में पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाएंगे। इनमें वाहनों की क्षमता को भी दर्शाया जाएगा। इससे जहां ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग सकेगा।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं से काफी हद तक बचा जा सकता है। लेकिन इसके बावजूद वाहन चालक यातायात नियमों की अवहेलना कर सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों से वाहन ड्राइव करते समय संयम रखने की अपील की है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेल्मेट पहनकर वाहन चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और गलत दिशा से ओवरटेक न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी वाहन चालक यातायात नियमों की अवहेलना करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी ठेकेदारों और मकान मालिकों से भी अपील की है कि कोई भी प्रवासी व्यक्ति उनके घर में रहता है या काम करता है, तो उसका पंजीकरण स्थानीय पुलिस थाने में जरूर करवाएं। यदि कोई ठेकेदार या मकान मालिक प्रवासियों को बिना पंजीकरण पनाह देता है तो धारा 144 के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अवैध नशीले पदार्थों के व्यापारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर डीएसपी हमीरपुर लालमण, मदनकांत शर्मा, प्रवीण कुमार, सदर थाना प्रभारी जसवीर कुमार आदि उपस्थित रहे।