फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ढो में बस पलटने से पांच यात्री घायल

ढो में बस पलटने से पांच यात्री घायल

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत ढो के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। दुर्घटना में पांच यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन घायलों कौशल्या, बलदेव और पवन कुमार को हमीरपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्सी से हमीरपुर जा रही एक निजी बस नंबर एचपी 67-8538 ढो के समीप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जैसे ही बस ढो के समीप उतराई में उतर रही थी तो चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। चालक ने बस की ब्रेक लगाने की कोशिश की। ब्रेक फेल होने से चालक से बस को सड़क के किनारे मिट्टी के ढेर पर चढ़ा दी। बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में पांच यात्री घायल हुए है। सभी घायलों को सीएचसी भोरंज में प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया है। घायल यात्रियों में कौशल्या देवी पत्नी निर्मल राम, बलदेव पुत्र रणीया राम निवासी सधरियाण, व्यासां देवी पत्नी ध्यान चंद बजडोह, पवन कुमार पुत्र गरीब दास दलालड़ और रिप्पा शर्मा पुत्र तारा चंद निवासी बधाणी शामिल हैं। घटना के समय बस में कुल 18 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी भोरंज महेंद्र मिन्हास का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भोरंज में दाखिल करवा दिया है। बस चालक को हिरासत में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed