{"_id":"29911","slug":"Hamirpur-29911-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"झरालड़ी के जंगल से चोरी का सामान बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झरालड़ी के जंगल से चोरी का सामान बरामद
Hamirpur
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। डिडवीं टिक्कर बाजार में एक कार असेसरी की दुकान में हुई चोरी के सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने इसे झरालड़ी के समीप एक जंगल से बरामद किया है। बरामद किए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने चोरी के आरोपियों को शक के आधार पर पहले ही हिरासत में ले लिया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वतन सिंह पुत्र नानकू राम निवासी चौहाण भोटा और राजकुमार पुत्र कांगडू राम निवासी कैहडरू को गत रविवार को हिरासत में लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी के सामान को झरालड़ी के समीप एक जंगल से बरामद किया है। बरामद किए सामान में कार के स्टीरियो, स्पीकर, सीट कवर और दूसरा सामान है।
पुलिस ने बताया कि मुकेश कुमार ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी दुकान में चोरी हुई है। चोरी की रात दोनों व्यक्ति वहां देखे गए थे। मुकेश कुमार डिडवीं टिक्कर में सीट कवर की दुकान करता है। राजकुमार व वतन सिंह भी उसकी दुकान के साथ लगती दूसरी दुकान में काम करते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस अधीक्षक मधु सूदन का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।