फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   नलकूपों के कनेक्शन काटे, किसान चिंतित

नलकूपों के कनेक्शन काटे, किसान चिंतित

Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। विद्युत विभाग का वसूली अभियान बकाएदार किसानों के लिए मुसीबत बना है। विभाग की टीम ने छापामारी कर तीन गांवों में 23 निजी नलकूपों के कनेक्शन काट दिए। जिससे पलेवा और सिंचाई की बाट जोह रहे किसानों के चेहरों पर हवाइयां उड़ रही हैं। विभाग ने चोरी से कनेक्शन जोड़ने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र में इस समय पलेवा और गेहूं की पीली पड़ रही फसलों को पहली सिंचाई के लिए किसानों में हायतौबा मची है। प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसानों पर विद्युत विभाग का वसूली अभियान मुसीबत बन गया है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने ममना पावर स्टेशन के जेई निरंजन चौधरी के निर्देशन में छापामारी कर बकाएदार 23 किसानों के निजी नलकूपों की बिजली कनेक्शन काट दिए। जेई ने बताया कि पुरैनी गांव के महेश्वरीदीन पर 30 हजार, परछा के गंगाप्रसाद पर 75 हजार, वंधीधर पर 30 हजार, पीरी का डेरा निवासी रणधीर पर 20 हजार रुपये व खूबचंद्र पर 10 हजार रुपये की बकाएदारी होने पर कनेक्शन काटे गए। इसके साथ ही अन्य बकाएदार शामिल है। विभाग की इस कार्रवाई से किसानों की नींद हराम हो गई है। पलेवा और सिंचाई की चिंता उन्हें सताने लगी है।
विज्ञापन

ममना में शिविर आज
सरीला। ममना पावर स्टेशन पर शनिवार को विद्युत शिविर लगाया जाएगा। जिसमें उपभोक्ता एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठा सकते है। शिविर में बिलों का संशोधन व बकाया जमा किया जाएगा। इसकी जानकारी जेई निरंजन चौधरी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाएदारी अदा न करने पर काटे कनेक्शन
पौथिया। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने ओटीएस शिविर लगाया। बिल की अदायगी न करने वाले तीन दर्जन लोगों के कनेक्शन काटे। जेई राजेश राम ने बताया कि बिंदिया पर 71358 रुपये, अब्दुल मजीद पर 35 हजार 775 रुपये, मो.इरशाद पर 75 हजार 429 व बसंतलाल पर 15 हजार 485 रुपये सहित अन्य पर बकाएदारी के चलते कनेक्शन काट दिए गए। कैंप में उपखंड अधिकारी कुमार सौरभ के साथ रामनारायण, मनीष सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed