फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   गलियों में गंदा पानी बहता देख जताई नाराजगी

गलियों में गंदा पानी बहता देख जताई नाराजगी

Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नेशनल लेबर मॉनीटर टीम ने मनरेगा की जानी हकीकत
विज्ञापन

राठ। केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर देखने के लिए आई नेशनल लेबल मॉनीटर टीम ने विकास खंड के बरेल और सैदपुर गांव मनरेगा से हुए कार्यों की हकीकत जानी। गांव के रास्तों में पानी बहने पर नाराजगी जता नाली बनवाने के निर्देश दिए। टीम के मुखिया जेपी पंत ने सैदपुर गांव के जूनियर विद्यालय में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं।

टीम ने सबसे पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्री महबूब निशा को बुलाकर पूछा क्या आंगनबाड़ी के माध्यम से गांव की महिलाओें और बच्चों को क्या शिक्षा दी जा रही है। इसकी जानकारी ली। फिर उन्होंने कहा कि गांव में 55 फीसदी शौचालय बने हैं। कितने लोग शौचालयों का उपयोग करते हैं। चौपाल में बैठी कुछ महिलाओं ने बताया कि वह बाहर शौच को जाती है। तब जेपी पंत ने कहा कि शौचालयों का प्रयोग करें। उन्होंने गांव में तैनात सफाई कर्मचारी को बुलाकर ग्रामीणों से पूछा सफाई होती है या नहीं। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि सफाई होती है। चौपाल के दौरान आशा बहू राजकुमारी और एएनएम नदारत रही। इस पर जेपी पंत ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि गांव में 100 फीसदी शौचालय बनने पर एनजीपी अवार्ड से सम्मानित हो सकता है। इस अवार्ड में गांव को 50 हजार रुपये भारत सरकार से दिए जाते हैं। हैंडपंपों की प्रगति आख्या पर 63 हैंडपंपों में 6 हैंडपंप खराब मिले। उन्होंने जलनिगम के अधिकारियों को ठीक करने के निर्देश दिए। वृद्धावस्था, विकलांग और विधवा पेंशन को लेकर उन्होंने कहा कि अप्रैल से पेंशन ट्रांसफर नहीं हुई। फिर चार आवास देख विमला अनुरागी, गनसी उर्फ आशारानी, दरसी अहिरवार और सीता अहिरवार के आवास देखे। जिन्हें देख जेपी पंत संतुष्ट नजर आए। इस दौरान बीडीओ तुलसीराम कबीर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र लोधी, सचिव अनूप शर्मा, जेई मनोज द्विवेदी सहित अधिकारी और ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed