फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ट्रांसफार्मरों से तेल चुराने में तीन को दबोचा

ट्रांसफार्मरों से तेल चुराने में तीन को दबोचा

Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन आरोपियों को ललपुरा पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के कब्जे से जरीकेन में करीब 20 लीटर तेल, रिंच, पाइप व चोरी में इस्तेमाल की जा रही बाइक बरामद की है। बिजली के ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की बढ़ती घटनाओं बीते 24 अगस्त को अमर उजाला अंधेर नगरी, तेल चोर राजा शीर्षक पर खबर प्रकाशित कर चुका है।
विज्ञापन

ललपुरा थानाक्षेत्र के स्वासा गांव में 02एचजी सरकारी नलकूप लगा है। आपरेटर हरिदयाल त्रिपाठी की यहां तैनाती है। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे आपरेटर नलकूप की ओर जा रहा था। तभी उसने देखा कि एक काले रंग की बाइक के पास एक युवक खड़ा है और दो युवक ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़े हैं। आपरेटर को देख तेल चोरी कर रहे तीनाें युवक बाइक में बैठकर भाग निकले। तभी आपरेटर ने मोबाइल पर थानाध्यक्ष ललपुरा अजीत यादव को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ बताए गए रास्ते पर घेराबंदी कर दी। जहां उन्होेंने स्वासा से सुमेरपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते कुंआखेड़ा के पास भाग रहे युवकों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने पकड़े गए युवकों के नाम राजेश कुमार पुत्र रामसिंह, पीयूष पुत्र देवीदीन गोस्वामी निवासी सुमेरपुर व अजय उर्फ टन्ने पुत्र कालका प्रसाद द्विवेदी निवासी कुंडौरा सुमेरपुर बताया। बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से प्लास्टिक की जरीकेन में 20 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, रिंच व पाइप के अलावा बाइक बरामद की है। बाइक कुंडौरा निवासी मनीष सिंह की बताई जाती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवको के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेजा जाएगा। जिले में ट्रांसफार्मरों से चोर चोरी कर लाखों रुपये के राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। इस प्रकरण पर अमर उजाला 24 अगस्त को अंधेर नगरी, तेल चोर राजा के नाम से खबर प्रकाशित कर चुक ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed