{"_id":"43-208285","slug":"Hamirpur-208285-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Hamirpur
Updated Mon, 01 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर(हमीरपुर)। घटिया निर्माण का विरोध वाले सभासद को नगर पंचायत कार्यालय में हंगामा मचाना मुसीबत का सबब बन गया है। नगर पंचायत के लिपिक की तहरीर पर सभासद के खिलाफ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के साथ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मौजूदा समय में नगर के कई वार्डों में निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिसमें कुछ ठेकेदार घटिया काम कराने पर उतारू है। नरही मार्ग पर भी करीब 16 लाख की लागत से नाला व सीसी मार्ग का निर्माण कराया जा रहा था । इस काम की गुणवत्ता ठीक न होने पर सभासद विनोद श्रीवास ने 19 नवंबर को एतराज जताया और नगर पंचायत के अवर अभियंता ओपी सिंह से काम रोकने के लिए कहा। लेकिन जब काम नहीं रोका गया तो वह नगर पंचायत कार्यालय जा पहुंचा। सभासद ने यहां पर भी घटिया काम का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। जिससे पूरे कार्यालय के कर्मचारी भौचक रह गए। इस मामले में कार्यालय लिपिक सुरेंद्र बाबू ने सभासद के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के अनुसार सभासद विनोद श्रीवास के खिलाफ गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।