{"_id":"43-207564","slug":"Hamirpur-207564-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक के साथ दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक के साथ दबोचा
Hamirpur
Updated Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थाना पुलिस ने कदौरा गांव किनारे पुलिया पर बैठे युवक को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया। बंदूक को जांच के लिए फोरेंसिक विभाग भेजे जाने की तैयारी की है। थानाध्यक्ष जलालपुर रामपाल यादव ने बताया कि कदौरा गांव दृगपाल गांव किनारे बनी पुलिया पर लूट के इरादे से बैठा था। गश्त के दौरान पकड़े गए दृगपाल के पास कंपन की बनी बंदूक बरामद की गई है। जिसके नंबर खुरच दिए गए व नाल भी काट कर छोटी की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस बंदूक के बारे में पूरी जानकारी के फोरेंसिक विभाग लखनऊ को भेजा जाएगा। ताकि यह पता लग सके कि यह बंदूक किसकी है। पकड़ा युवक इस बारे में कुछ भी नही बता रहा है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं जरिया थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि अलकछवा गांव निवासी नीरज को गांव मोड़ के पास गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया कि आरोपी के पास से देशी तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन